कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कसया के कुड़वा धन्नीपट्टी स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे रामायण मंचन के तीसरे दिन भरत मिलाप से लेकर पंचवटी में सीता हरण व शबरी मिलन तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। शबरी की निष्काम भक्ति व श्रीराम के प्रति उनके प्रेम को देखकर दर्शक भावुक हो उठे।मंचन की शुरुआत चित्रकूट में भरत मिलाप प्रसंग से हुई। भरत के सेना सहित चित्रकूट पहुंचने पर लक्ष्मण के मन में उत्पन्न संशय और श्रीराम द्वारा उन्हें समझाने का दृश्य प्रस्तुत किया। भरत ने श्रीराम के चरणों में नमन कर माता कैकेयी के कृत्य के लिए क्षमा मांगी और उन्हें अयोध्या लौटने का आग्रह किया। इस बीच महाराज दशरथ के निधन का समाचार मिलने पर सभी शोकाकुल हो उठे। राजा जनक व गुरु वशिष्ठ की उपस्थिति में श्रीराम ने पिता के वच...