Kushinagar News: व्यापारी व उसके साथी की पिटाई मामले में केस दर्ज
कुशीनगर, नवम्बर 3 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क के बीच खड़ी बाइक हटाने को कहने पर मनबढ़ युवकों ने एक व्यवसायी और उसके साथी की पिटाई करने के आरोप में चौराखास पुलिस ने पीड़ित व्यवसायियों की तहरीर पर दो नामजद सहित चार लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।देवरिया जिले के ग्राम थाना बघौचघाट निवासी आयुष बर्नवाल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बुआ के लड़के के साथ अपने ग्राहक जायसवाल गारमेंट्स पर सामान पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा नहर के पास पान की दुकान पर कुछ युवक अपनी बाइक सड़क के बीच खड़ी किए हुए थे। उन्होंने युवकों से बाइक किनारे करने को कहा। इसी बात पर वहां मौजूद चार युवक दोनों को को गाली देते हुए गाड़ी से खींचकर बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.