कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के बनरहा मोड़ स्थित एक मैरेज लॉन में रविवार को सपा नेता एवं पूर्व प्रमुख उदयनारायण गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के वैश्य समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कृपानंद महाराज ने वैश्य समाज की प्रगति के लिए आपसी एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई। साथ ही समाजवादी पार्टी और उदयनारायण गुप्ता को मजबूत करने की अपील की। बिहार के विधायक रणविजय साहू ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए वैश्य समाज से एकजुट होकर सपा को मज...