कुशीनगर, अगस्त 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सतीश जिंदल, मुख्य प्रबंध निदेशक मीनू जिंदल एवं प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़, वेजिटेबल रेस, फ्रूट्स रेस, हुला हूप्स रेस, फ्रॉग जंप रेस, बाल बैलेंसिंग रेस, लेमन एवं स्पून राइस, रिले रेस, क्रिकेट मैच, कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। क्लास नर्सरी से आठवीं तक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों में काफी उत्साह रहा तथा सबने बेहतर प्रदर्शन किया। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता सहित सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: राष्ट्...