कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मोबाइल और कुर्सी के बीच सिमटती दिनचर्या युवाओं की रीढ़ पर दबाव बढ़ा रही है। घंटों मोबाइल चलाना, लैपटॉप या कंप्यूटर पर लगातार बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों से दूरी कमर व गर्दन दर्द जैसी समस्याओं की वजह बन रही है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गलत तरीके से बैठना रीढ़ पर पड़ रहा भारीयुवाओं में बढ़ रही रीढ़ की समस्या मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों में 50 फीसदी से अधिक स्पाइन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। यानी हड्डी रोग से पीड़ित हर दूसरा व्यक्ति स्पाइन की समस्या से जूझ रहा है। कमर दर्द, गर्दन में अकड़न और रीढ़ से जुड़ी अन्य परेशानियों के कारण मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बदलती जीवनशैली के बीच रीढ़ की सेहत को लेकर सतर्कता बरतना...