कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद । सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब दाह संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस घाट पर पहुंच गई। मायके पक्ष ने उसके गले पर चोट के निशान होने की सूचना देते हुए संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई। न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपाल जी की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दाह संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा राजपुर बगहा निवासी भोला की पत्नी इंदु देवी (30)की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के ल...