कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: पडरौना। थानाध्यक्ष सेवरही मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पीआरवी को रात्रि 10:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम सरगटिया करन पट्टी में दो पक्ष आपस में मार पीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंच टीम ने देखा तो पुराने रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संतोष तिवारी पुत्र पहवारी तिवारी का चालान समेत कुछ लोगों का चालान कर दिया गया। कस्बा सेवरही के सभासद सुमित नौनियार थाना सेवरही आकर संतोष तिवारी उपरोक्त को छुड़ाने की बात करने लगे, जो उस समय तक उक्त लोग दाखिल हो चुके थे, न छोड़े जाने के कारण सुमित नौनियार नाराज होकर थाने से चले गये। मंगलवार को पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू थाना सेवरही पहुंचे। बताया कि उनके द्वारा पूछा जाने लगा कि हमारे जन प्रतिनिधि का बात नहीं सुना जा रहा है। ...