Kushinagar News: विद्यालय भूमि की पैमाइश तहसीलदार ने कराई स्थगित
कुशीनगर, सितम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा स्थित विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और दुग्धेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय की भूमि की पैमाइश सोमवार को स्थगित कर दी गई। विद्यालय की भूमि को लेकर बोदरवार निवासी अखिलेश शुक्ला ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद लेखपाल और कानूनगो मौके पर पैमाइश करने पहुंचे थे।दोनों विद्यालयों की भूमि गाटा संख्या 8, 9, 10, 11 और 12 में स्थित है। शिकायतकर्ता ने भूमि के अभिलेख और मौके की स्थिति को लेकर आपत्ति जताई थी। इस क्रम में तहसील प्रशासन की ओर से पैमाइश कराकर मामले के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सोमवार को लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश शुरू की। इस दौरान उनकी तहसीलदार से दूरभाष पर बातचीत हुई, जिसके बाद पैमाइश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.