Kushinagar News: वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय' में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। वीबीडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना में गुरुवार को विद्यालय की आठ वर्षों की शैक्षिक यात्रा के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय' धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।समारोह में नन्हे विद्यार्थियों से लेकर बड़े बच्चों तक ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा व आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति व कला की झलक दिखाई। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास व शानदार तालमेल पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रबंध निदेशक शिवदत्त मिश्रा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.