कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। टेकुआटार क्षेत्र में मांडेराय हाईडिल से बिजली आपूर्ति शुरू होने के एक साल बाद भी उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। लो वोल्टेज, बार-बार फाल्ट और रोस्टिंग से करीब 118 पुरवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी बारिश या हवा चलते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई बार पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है।उपभोक्ताओं के मुताबिक आए दिन बिजली कटौती के साथ आंख-मिचौली जारी रहती है। करीब एक घंटे बिजली मिलने के बाद दो घंटे तक रोस्टिंग होने से घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: हाईडिल के बावजूद बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर विभागीय ...