Kushinagar News: लेखपाल-कानूनगो की कमी से जूझ राजस्व विभाग, 126 पद रिक्त
कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर जिले में राजस्व विभाग के सामने कर्मचारियों की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिले की कुल छह तहसीलों में लेखपाल और कानूनगो के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। वर्तमान में 102 लेखपाल और 24 कानूनगो के पद खाली हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते कार्यरत लेखपालों और कानूनगो पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है। इसका असर राजस्व संबंधी कार्यों के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण पर भी पड़ रहा है।
जिलों की स्थिति जिले में पडरौना, कसया, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा और तमकुहीराज तहसील है। इन तहसीलों में 1659 राजस्व ग्राम तथा 459 राजस्व हलके हैं। लेखपालों के जिम्मे भूमि संबंधी मामलों के साथ आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट, वरासत, पैमाइश, फसल सर्वेक्षण, आपदा से हुए नुकसान का आकलन समेत कई महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.