Kushinagar News: लगातार बारिश से कुशीनगर में तबाही, किसान बेहाल
कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से धान की तैयार फसल गिर गई है। वहीं गन्ना, तिल, मक्का, केला और सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। तैयार फसल खेतों में बिछ जाने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। शनिवार को जिले में करीब 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी बंगाल में उठ चक्रवात लानीनों का असर कुशीनगर में दिखने को मिल रहा है। जिले में लगातार तीन दिन से बारिश होने से निचले इलाकों के खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज हवाओं के कारण पककर तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई। गन्ने की फसल भी कई जगह गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। केला और सब्जी की फसल पर भी जलभराव का असर पड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.