कुशीनगर, जुलाई 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पिछले 03 जुलाई से 05 जुलाई तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के आम उत्पादकों ने अपनी उत्कृष्ट आम की प्रजातियों का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में कुशीनगर के आम उत्पादकों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विकास सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह ग्राम बहादुरपुर विकास खण्ड सेवरही को शुकुल आम की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रदेश स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं अय्यान सिद्दीकी पुत्र अब्दुल रहमान ग्राम मिश्रौली विकास खण्ड विशुनपुरा को रेड आइवरी आम की उत्कृष्ट किस्म के लिए प्रदेश स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें...