कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित रैगिंग के मामले में प्राचार्य डॉ. केपी गौंड ने मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम में डॉ. नरोत्तम समदर्शी के साथ दो महिला डॉक्टरों को शामिल किया गया है। जांच टीम को तीन दिन के भीतर पूरे मामले की जांच पूरी कर प्राचार्य को रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के साथ रैगिंग का आरोप सामने आने और मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- Orai News: उरई मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर सख्ती, जूनियरों से नंबर मांगना अब अपराधजांच टीम गठित मेडिकल कॉलेज के हरका स्थित एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा के स...