कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बोदरवार रेलवे ढाला के पास बने नये रास्ते से गुजरने वाले ट्रक ट्राला प्रतिदिन हादसे को दावत दे रहे हैं। रेलवे की कारगुजारी से रोज कोई न कोई ट्रक और ट्राला पतली और संकरी रास्ते में फंसकर किसी न किसी हादसे के शिकार होने के साथ साथ राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

बोदरवार रेलवे ढाला के हालात बोदरवार रेलवे ढाला तेरह सी के बगल में रेलवे लाइन पर मिट्टी, गिट्टी और बालू ढुलाई का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है। ऐसे में इस संकरे और जोखिम भरे रास्ते से बाइस चक्का ट्रक ट्रेलर धड़ल्ले से गुज़र रहे हैं। इस सड़क से पश्चिम रेलवे लाइन है तो दूसरी तरफ़ रिहायशी मकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। रेलवे दोहरीकरण परियोजना के तहत मिट्टी व गिट्टी ढुलाई में लगे दर्जनों 18 और 22 चक्का डंपर प्रतिदिन सुबह से देर ...