कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। एनई रेलवे गोरखपुर ने कुशीनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश प्रसाद त्रिपाठी को रेलवे का अधिवक्ता नियुक्त किया है। उन्हें जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय कुशीनगर में उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से दायर अथवा रेलवे के विरुद्ध दाखिल होने वाले मामलों में भारत सरकार का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनई रेलवे के महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय गोरखपुर से जारी नियुक्ति पत्र में सक्षम प्राधिकारी ने अधिवक्ता अवधेश प्रसाद त्रिपाठी के चयन को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति रेलवे बोर्ड के 6 अक्तूबर, 2025 के पत्र तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 5 फरवरी को जारी नवीनतम अधिवक्ता शुल्क अनुसूची एवं निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप की गई है। अधिवक्ता अवधेश प्रसाद त्रिपाठी दमवतिया के निवासी हैं। उनकी इस नियुक्ति पर अधिवक्ताओ...