कुशीनगर, अगस्त 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में प्राचीन राम-जानकी मंदिर की भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मंदिर की भूमि को अपने नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों की मांग पर एडीएम वैभव मिश्रा ने मामले की जांच एसडीएम तमकुहीराज को सौंप दी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में प्राचीन राम-जानकी मंदिर के नाम कई स्थानों पर भूमि दर्ज है। आबादी के समीप सड़क किनारे गाटा संख्या 987 में 0.53 हेक्टेयर भूमि भी मंदिर के नाम दर्ज है। यह भी पढ़ें- Badaun News: 14 लाख की ठगी में तिलक तिवारी सहित पांच पर एक और मुकदमा आरोप है कि भूमि से सटी आरोपी की जमीन होने के कारण चकबंद...