कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। स्व. रानी रेवती देवी पडरौना राजदरबार की जमीन को कथित तौर पर कूटरचित विक्रय पत्र तैयार कर दूसरे के नाम बैनामा करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने अभियुक्त मोतीलाल गुप्ता की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियुक्त मोतीलाल गुप्ता पुत्र अमला गुप्ता खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव का निवासी है।जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जीपी यादव के मुताबिक अभियुक्त ने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर राजदरबार की जमीन हड़पने की नीयत से कूटरचित विक्रय पत्र तैयार किया था। इसमें लक्ष्मण और अमला प्रसाद को जमीन का मालिक दर्शाकर जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम बेचने का आरोप है। मामले में सह अभियुक्त लक्ष्मण की अग्रिम जमानत अर्जी भी अदालत पहले खारिज कर चुकी है। अभियोजन के अनुसार...