कुशीनगर, अक्टूबर 23 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। रबी सत्र 2026-27 में जिले के किसानों को गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों, अलसी और तोरिया के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीजों का वितरण निशुल्क मिनीकिट और सामान्य वितरण योजना के तहत होगा।उन्होंने बताया कि सामान्य वितरण में 4,452.60 कुंतल गेहूं और 60.01 कुंतल राई-सरसों के बीज उपलब्ध हैं। गेहूं, तोरिया और सरसों पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। चना और मटर की आठ वर्ष तक पुरानी प्रजातियों पर 75 प्रतिशत तथा दस वर्ष तक की प्रजातियों पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। मसूर की आठ वर्ष तक की प्रजातियों पर शत-प्रतिशत और दस वर्ष तक की प्रजातियों पर 75 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन कराएं बुकिं...