कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सेवरही स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल तमकुही रोड में दीपावली का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता, कक्षावार दीया मेकिंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।रंगोली प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व एकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों व हाउस मास्टर्स ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर विद्यार्थियों को दीपावली के ऐतिहासि...