कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ पडरौना के सभागार में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने युवाओं से समय का सदुपयोग करते हुए स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।सम्मेलन में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि जीवन प्रकाश ने युवाओं को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का दर्शन कराया। उन्होंने कहा कि समय अमूल्य है, इसे व्यर्थ नष्ट करने के बजाय सामाजिक कार्यों में लगाना चाहिए। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के बल पर ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों ...