कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। शिक्षा विकास परिषद जौरा बाजार के तत्वावधान में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन तथा जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेधा सम्मान एवं पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन इंटर कालेज जौरा बाजार में आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले मेधावी युवाओं को सम्मानित किया गया तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।भटवलिया निवासी संदीप कुमार तिवारी का ऑडिटर पद पर चयन होने पर उन्हें मेधा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। रहसू निवासी सौरभ राव एवं मटिहनिया निवासी प्रशांत त्रिपाठी के नीट क्वालीफाई करने पर पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वह समाज व...