कुशीनगर, अगस्त 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में रेफर की गई महिला को दलाल ने बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी अस्पताल पहुंचा दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद यह मामला एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि यदि दलाल के झांसे में नहीं आते और सीधे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचते तो शायद महिला की जान बच सकती थी। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज से मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की सक्रियता को फिर से उजागर कर दिया है。

महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा महिला की मौत के बाद परिजनों के हंगामे ने उस सवाल को फिर सामने ला दिया है, जो लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को लेकर उठता रहा है कि आखिर रेफर मरीजों...