कुशीनगर, सितम्बर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज में मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि परिसर में मात्र एक ही गार्ड की तैनाती है, जो नाकाफी साबित हो रही है। प्रशासन को यहां की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

सर्जरी वार्ड में भर्ती दो पक्षों के बीच मारपीट गुरुवार की दोपहर बाद इमरजेंसी में मरीज और उसके तीमारदारों ने प्रशिक्षु फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। हमले में फार्मासिस्ट की एक अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। इमरजेंसी में एक गंभीर मरीज को तत्काल वैक्सीन देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान इमरजेंसी की सुरक्षा एकमात्र गार्ड के भरोसे रही। शोर सुनकर अन्य स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षा गार्ड मौके पर पह...