कुशीनगर, नवम्बर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराजपुर में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मनबढ़ों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों की गर्दन पर वार किए जाने से उनकी हालत गंभीर हो गई। घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां दोनों जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

पुरानी रंजिश में हुआ हमला मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन कर कुछ युवक रात में घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवराजपुर के उत्तर दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि लंगड़ी यादव टोला और देवराजपुर के चौहान टोला के बीच करीब एक वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश म...