Kushinagar News: मूर्ति विसर्जन में गिरा मोबाइल ढूंढकर लौटाया
कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तुर्कपट्टी के मल्लूडीह स्थित घाघी नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान महुअवा खुर्द निवासी वाचस्पति शुक्ल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने करीब 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल उसके मालिक फाजिलनगर निवासी उमेश पांडेय को खोजकर लौटाया। उमेश पांडेय बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने घाघी नदी पर गए थे। इसी दौरान उनका कीमती मोबाइल कहीं गिर गया। इसी बीच विसर्जन में शामिल होने पहुंचे वाचस्पति शुक्ल को मोबाइल मिला। उन्होंने मोबाइल के मालिक का पता लगाकर उसे वापस कर दिया। खोया हुआ मोबाइल पाकर उमेश पांडेय ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.