कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना-मंसाछापर मार्ग स्थित धोबी घाट पुल के पास मेन मार्ग में अत्यधिक बरसात से होल हो जाने से खतरा बढ़ गया है l लोग किसी बड़ी घटना होने की आशंका से चिंता में हैं l पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर धोबी घाट पुल स्थित है l धोबी घाट पर बाजार लगने के साथ यहां देशी शराब की दुकान है, जहां पर क्षेत्र के काफी लोगों का आना जाना रहता है l इसके अलावा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए यह जिला मुख्यालय या पडरौना बाजार करने जाने के लिए मुख्य मार्ग है l छह दिन पूर्व हुए मूसलाधार बारिश के कारण पुल के पास मेन मार्ग में होल हो गया है l काफी गहरा होल हो जाने से लोगों में चिंता बढ़ गई है l लोगों का कहना है अगर अविलंब मेन मार्ग में हुए होल को ठीक नही किया गया तो किसी बड़ी घटना को टाला नहीं जा सकेगा l

हिंदी हिन्दुस्त...