कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कुर्मी पट्टी में क्रांति चौराहा से रामबाग को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग धंस जाने से ग्रामीणों और राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क के धंसे हिस्से में गड्ढा बन गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों का आवागमन होता है। सड़क का एक हिस्सा धंसने से वाहन चालकों को गड्ढे से बचकर निकलना पड़ रहा है। रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते धंसे हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। पीडब...