कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना द्वारा एक सराहनीय पहल किया गया। थाना जटहा बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक जोड़े के मध्य आपसी सहमति से सुलह समझौता करायी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना पर तलब किया गया था। परामर्श के दौरान पति- पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी को समझा- बुझाकर आपसी सहमति से सुलह करायी गयी। मिशन शक्ति टीम में थानाध्यक्ष चंदा यादव, सिपाही सबिता सिंह व संगीता भारती आदि शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...