कुशीनगर, अगस्त 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम गड़हियां चिंतामन गांव के गाटा संख्या 115 खलिहान की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी नोटिस की एक सप्ताह की मियाद पूरी हो गयी है। इसके बाद भी किसी ने अतिक्रण नहीं हटाया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने तहसीलदार को आवेदन देकर फोर्स लगाकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मानुषमुड़िया : सरकारी भूमि से 15 दिनों में कब्जा हटाएंअतिक्रमण हटाने का आदेश गड़हिया चिंतामन गांव में धारा 67 के तहत वर्ष 2017 एवं 2020 में बेदखली आदेश पारित हुआ था मगर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटा। इसी मामले में फिर से आयी शिकायत पर सुनवाई के बाद बीते 28 जुलाई को गांव 11 कब्जाधारकों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया था। इसमें आदेश ...