Kushinagar News: मिट्टी लेकर तेज रफ्तार दौड़ रहे डंपर, हादसे की आशंका
कुशीनगर, अक्टूबर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर-महराजगंज जिले की सीमा क्षेत्र से मिट्टी लादकर हसनगंज-कप्तानगंज मार्ग पर दौड़ रहे करीब दर्जनभर डंपरों से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। आरोप है कि डंपर चालक दिनभर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, सड़क पर उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से डंपरों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
तेज रफ्तार डंपरों से राहगीरों को खतरा महराजगंज जिले के कोटिया धूस से डंपरों पर मिट्टी लादकर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में पहुंचाई जाती है। हसनगंज, कोटवा गजरा और कप्तानगंज कस्बे के रास्ते दिनभर मिट्टी लदे डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों की गति इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.