कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गए कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पनियहवा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खड्डा कस्बे के स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. अभिलाख यादव के तीन पुत्र हैं। इनमें बड़ा पुत्र मुकेश, दूसरे नंबर का चन्द्रकेश और छोटा बेटा धनंजय यादव है। चन्द्रकेश कस्बे में ही एक व्यक्ति की दुकान पर काम करता था। परिजनों का कहना है कि चन्द्रकेश शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने खड्डा रेलवे स्टेशन गया था। स्टेशन पर दूसरी रेल लाइन पार करते समय वह उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे म...