Kushinagar News: मारपीट में दोनों पक्षों से तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर, सितम्बर 30 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव में सोमवार की देर शाम पुल पर युवकों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में एक पक्ष के तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है, जिनमें दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।एक पक्ष के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे बरवा रतनपुर के टोला भरपटिया स्थित पुल पर पवन राव पुत्र राजेश राव, अंश राव पुत्र संजय राव और किशन राव पुत्र महेश राव को कुछ युवकों ने घेर लिया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: मनबढ़ों ने घेरकर युवकों को पीटा, तीन चोटिल आरोप है कि इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.