Kushinagar News: महीने भर में पांचवीं बार जला ट्रांसफार्मर, संकट में गांव की बिजली आपूर्ति
कुशीनगर, जुलाई 21 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के चंदरपुर खास गांव में एक माह के भीतर पांचवीं बार ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की पूरी बिजली आपूर्ति एकमात्र 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर निर्भर है, जो लगातार बढ़ते लोड के कारण बार-बार खराब हो रहा है। ताजा घटना के बाद करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई है। उमस भरी गर्मी और बरसात के मौसम में पूरी रात बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गांव में 80 से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं, जबकि आपूर्ति के लिए केवल 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बढ़ते बिजली भार के चलते 20 जून से 18 जुलाई के बीच यह ट्रांसफार्मर पांच बार जल चुका है। हर बार आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.