कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के नाजिर करूणेश ने एक महिला अधिवक्ता पर एससी-एसटी एक्ट समेत जान से मारने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। जनपद न्यायालय का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्रनगरधूस अमित कुमार सिंह ने बताया कि नाजीर की तहरीर पर महिला अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...