कुशीनगर, अगस्त 19 -- Kushinagar News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्टेशन पर खड़ी महिलाओं का हुजूम देखकर डीआरएम आशीष जैन ने अपनी स्पेशल ट्रेन रुकवा दी। स्पेशल ट्रेन रुकने के बाद डीआरएम बोगी से बाहर निकले और करीब 5 मिनट तक महिलाओं की समस्या को काफी गंभीरता से सुना तथा समस्या का वैकल्पिक निदान कराए जाने का आश्वासन दिया।

महिलाओं की समस्याओं का समाधान असल में डीआरएम की स्पेशल ट्रेन गोरखपुर की तरफ से जब कप्तानगंज जंक्शन पर रुकी तो कुछ पल के लिए रुकी और बोगी के अंदर ही डीआरएम ने अधिकारियों से स्थिति का अवलोकन किया और गाड़ी चलाने के निर्देश दे दिए। इसके बाद गार्ड से हरी सिग्नल मिलते ही ड्राइवर ने गाड़ी थावे की तरफ बढ़ा दिया लेकिन तभी डीआरएम ने खिड़की के रास्ते महिलाओ...