कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव में पुल पर सोमवार की देर शाम दर्जनों की संख्या में पहुंचे मनबढ़ युवकों ने तीन युवकों को घेरकर पीटा। इसमें तीन युवक चोटिल हो गए। घायल पवन राव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।शाम करीब छह बजे बरवा रतनपुर के टोला भरपटिया स्थित पुल पर कुछ मनबढ़ युवकों ने पवन राव पुत्र राजेश राव, अंश राव पुत्र संजय राव और किशन राव पुत्र महेश राव को घेर कर बुरी तरह पीटा। पीड़ित पक्ष के अमृतेश राव के अनुसार बरवा रतनपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने आए कुछ युवकों के साथ पहले कहासुनी हुई थी। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना खड्डा पुलिस को देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...