कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील समाधान दिवस में लक्ष्मीपुर निवासी मरजाद प्रजापति द्वारा ग्रामीणों पर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने समाधान दिवस के बाद स्वयं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में शिकायत मनगढ़ंत पाई गई, जिसके बाद एसडीएम ने शिकायतकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए रास्ते की भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए।जांच के दौरान अभिलेखों के आधार पर पाया गया कि शिकायतकर्ता रास्ते से सटी अपनी तीन डिसमिल से अधिक भूमि पर खड़ंजा उखाड़कर मकान का निर्माण करा रहा था। मौके पर राजस्व कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दिनारा में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के निर्देश पर ...