Kushinagar News: मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन, 23 तक दें आपत्ति : डीएम
कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर चर्चा की गई। डीएम संजय चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रति मतदेय स्थल अधिकतम 1200 मतदाताओं की संख्या और दो किलोमीटर की भौगोलिक परिधि को ध्यान में रखकर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि को देखते हुए पूर्व में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों का 16 से 18 अक्टूबर तक दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जायेगा, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.