कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी हासिल करने और निर्वाचन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पर शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां अब तक आई शिकायतों में सबसे अधिक शिकायतें बूथ लेवल ऑफिसर को लेकर सामने आई हैं। मतदाताओं ने बीएलओ के बूथ पर नहीं पहुंचने और निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायत की है। 23 नवंबंर तक सेंटर पर कुल 27 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें आठ शिकायतें सीधे बीएलओ की कार्यप्रणाली से जुड़ी हैं। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीएलओ की कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतें निर्वाचन संबंधी जानकारी और सहायता के लिए निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट...