कुशीनगर, नवम्बर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित कर दिया गया है। इस सेंटर के माध्यम से जिले के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।डीएम संजय चौहान ने बताया कि मतदाता अपनी निर्वाचन संबंधी जानकारी व समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 तथा 05564-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। सेंटर के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम व विवरण में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां ले सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए और प्राप्त होने वाली कॉल, शिकायतों व जिज्ञासाओं को गंभीरता से ल...