Kushinagar News: मणिचंद वर्मा बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य
कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कप्तानगंज इकाई के कोषाध्यक्ष मणिचंद वर्मा को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। मणिचंद वर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक की ओर से जारी परिचय पत्र शनिवार को डाक के माध्यम से मणिचंद वर्मा को प्राप्त हुआ। समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरे राम गुप्ता, रमेश अग्रहरि, राजेश वर्मा, अमित यादव, दुर्गेश अग्रहरि, हरे कृष्ण मद्धेशिया, केदार वर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.