कुशीनगर, अगस्त 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक की ग्राम पंचायत मठिया उर्फ अकटहा स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में लगभग 15 वर्ष पूर्व निर्मित सामुदायिक शौचालय अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की हालत इतनी खराब है कि वह बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरा बन गया है। बरसात के मौसम में इसके कभी भी भरभराकर गिरने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय परिसर में बने इस शौचालय की दीवारें कई जगह से टूट चुकी हैं। छत का प्लास्टर लगातार झड़ रहा है और ईंटें भी निकलने लगी हैं। भवन पर स्पष्ट रूप से जर्जर भवन भी लिखा हुआ है। फिर भी इसका ध्वस्तीकरण नहीं कराया गया है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रधानाध्यापक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 161 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी पढ़ा...