कुशीनगर, जुलाई 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंप कर एक व्यक्ति पर मजदूरी मांगने के एवज में मारपीट करने, जातिसूचक शब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित कमलेश भारती के मुताबिक 06 जुलाई को गांव के एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गया था। काम खत्म होने के बाद जब वह मजदूरी मांगने घर पहुंचने पर रूपये देने में आनाकानी करने लगे। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया तथा गाली-गलौज करते हुए आरोपित ने मारा पीटा। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद पीड़ित की जान बच सकी। यह भी पढ़ें- Hathras News: राज मिस्त्री से मजदूरी मांगने पर मारपीट रिपोर्ट दर्ज घटना के बाद उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी। पीड़ित ने पटहेरवा थानाध्यक्ष को प्रार्थ...