कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के जेवरात सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सामने स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।खड्डा के सिविल लाइन वार्ड नंबर 6 निवासी निर्मला देवी पत्नी धर्मवीर प्रजापति अपने मकान में ताला लगाकर जीवित्पुत्रिका व्रत के सिलसिले में पैतृक गांव मदनपुर सुकरौली गई थीं। बताया जा रहा है कि नदी में बढ़ रहे बाढ़ के पानी के खतरे को देखते हुए उसने घर का सामान, जेवरात और मोटरसाइकिल समेत अन्य कीमती वस्तुएं खड्डा स्थित अपने मकान में सुरक्षित रखी थीं। शनिवार की...