Kushinagar News: मंडलीय व्यायाम शिक्षक (बेसिक) बने अनिल मिश्र
कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर के जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र को मंडलीय व्यायाम शिक्षक (बेसिक) के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नामित किया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सप्तम मंडल गोरखपुर ने नियुक्ति पत्र जारी की है। इससे शिक्षा एवं खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने इसे खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाला निर्णय बताते हुए अनिल मिश्र को बधाई दी है। अनिल मिश्र लंबे समय से खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है। वह पिछले चार वर्षों से स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में अयोध्या स्थित संस्थान द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में चयनकर्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.