Kushinagar News: भारतीय नौसेना में पायलट बने पिपरासी के यश, सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन
कुशीनगर, नवम्बर 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले के पिपरासी गांव निवासी यश चतुर्वेदी का चयन भारतीय नौसेना में पायलट के रूप में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। वह गांव के पहले युवा हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।यश चतुर्वेदी राकेश चतुर्वेदी व हेमलता के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से प्राप्त की। इसके बाद महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की। उन्होंने सभी सेमेस्टर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किए। बीटेक के आठवें सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद परिणाम आने से पहले ही अपने पहले प्रयास में बेंगलुरु स्थित सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) की कठिन चयन प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.