कुशीनगर, सितम्बर 30 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा एवं क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र भाष्कर निषाद का जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार की शाम को बुद्ध स्थली स्थित बुद्ध द्वार के सामने हाईवे पर पूर्व विधायक राजनकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबका विकास कर रही है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान डॉ० सीमा गुप्ता, वन्दना शुक्ल, शिवालिनी तिवारी, सीमा गुप्ता, मीनू सिंह,...