Kushinagar News: भगवान की लीलाओं में जीव मात्र का कल्याण : चंद्रशेखर शास्त्री
कुशीनगर, अक्टूबर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम बटेसरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित चंद्रशेखर नाथ शास्त्री ने श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त की रक्षा के लिए भगवान दौड़े चले आते हैं।कथा के दौरान कथावाचक पंडित चंद्रशेखर नाथ शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि बाल स्वरूप में भगवान की लीलाओं में प्रेम, आत्मीयता और स्नेह का संगम है तो माखन चुरा कर खाने और मां के हाथों दंडित होने और माता यशोदा की ममता मातृत्व की श्रेष्ठता का अनुपम उदाहरण है। आगे कथा में शास्त्री ने बताया कि किस तरह इंद्र के प्रकोप से वृंदावन निवासी ग्वाल, गोपियों और बच्चों की रक्षा गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठा कर किया। कथावाचक शास्त्री ने कहा कि भागवत प्रेम के भूखे होते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.