कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। भामासाह मिनी स्टेडियम सुधियानी में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार गुप्त व कप्तानगंज बीईओ डॉ. प्रभात चन्द राय ने खेल ध्वज फहरा कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया ।प्रतियोगिता में पीएम श्री खभराभार की बालक वर्ग प्राथमिक की कबड्डी टीम ने कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुरा को पराजित कर विजेता रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय भिस्वा उर्फ विशुनपुर की बालिका वर्ग की कबड्डी टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया की बालिका वर्ग की टीम को मैदान में पराजित किया। उच्‍च प्राथमिक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज के कृष्णा को प्रथम तथा कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर के हेमन्त को दूसरा स्थान मिला। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: द...